फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Ropar, looking suspicious, search operations, market presence and Bibi old mansion, Ropar

संदिग्ध की तलाश में रात भर चला पुलिस का सर्च अभियान

Tue, 20 Sep 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Tue, 20 Sep 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
Ropar, looking suspicious, search operations, market presence and Bibi old mansion, Ropar
रोपड़ में सोमवार की देर पुलिस की ओर से चलाए गए सर्च अभियान के दौरान सड़कों पर मौजूद इलाके के लोग। - फोटो : अमर उजाला
शहर में सोमवार की देर रात संदिग्ध व्यक्ति होने का शोर मचने से दहशत का माहौल बन गया। इसके बाद पुलिस ने शहर के प्रताप बाजार व बीबी की पुरानी हवेली इलाके में रात भर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान देर रात तक लोगों का जमावड़ा सड़कों पर लगा रहा। 
विज्ञापन


पुलिस को थाना सिटी के नजदीक प्रताप बाजार के एक घर में संदिग्ध व्यक्ति होने की गुप्त जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने सर्च आपरेशन शुरू किया। डीएसपी मनवीर सिंह बाजवा, स्पेशल सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर गब्बर सिंह, सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अतुल सोनी, थाना सदर के इंचार्ज सन्नी खन्ना ओर थाना सिंह भगवंतपुरा के इंचार्जी कुलवीर सिंह समेत पुलिस पार्टी ने प्रताप बाजार को घेर लिया। लगभग सभी पुलिस कर्मियों के हाथ में हथियार थे। 
विज्ञापन

पुलिस ने  प्रताप बाजार के एक घर पर रेड की। पुलिस को वहां कुछ न मिला। काफी देर तक चले इस सर्च आपरेशन के दौरान सिटी थाना के नजदीक बीबी की हवेली में भी संदिग्ध व्यक्ति होने की बात चली तो इंस्पेक्टर गब्बर सिंह ने पुरानी हवेली तथा पक्का बाग में भी सर्च की। यहां भी पुलिस को कुछ हासिल नही हो सका। बाजार के नजदीक रिहायशी इलाके के लोग दहशत के चलते थाना सिटी के नजदीक जमा हो गए। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी मेसेज वायरल होने लगा कि रोपड़ शहर में चार आतंकवादियों को देखा गया है। डीएसपी मनवीर सिंह बाजवा ने बताया उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके तहत उन्होंने सर्च अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed