{"_id":"57f6357d4f1c1b0d6d26f627","slug":"road-broke-with-in-24-hr-shopkeeper-protest-sunam-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण के चौबीस घंटे के भीतर टूटी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण के चौबीस घंटे के भीतर टूटी सड़क
ब्यूरो,अमर उजाला/(सुनाम/संगरूर)
Updated Fri, 07 Oct 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
सुनाम में टूटी सड़के के सामने प्रदर्शन करते दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां के नया बाजार में निर्माण के 24 घंटे में ही सड़क टूटने से दुकानदार भड़क उठे। दुकानदारों ने नगर काउंसिल के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया।
लोगों ने सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच करवाने और सड़क को दोबारा बनाने की मांग की। लोगों ने काउंसिल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए।
मुख्य डाकघर के सामने निर्माण के तुरंत बाद ही सड़क अचानक टूट गई जिससे दुकानदार नाराज हो गए। इकट्ठे हुए दुकानदारों ने अंदेशा जताया कि उक्त कार्य में बड़े स्तर धांधली हो सकती है। इसी कारण सड़क चौबीस घंटे के भीतर ही टूट गई। काउंसिल की ओर से सवा करोड़ रुपये से प्रमुख सड़कों पर प्रीमिक्स डाला जा रहा है। निर्माण के दौरान ही सड़क के टूटने के मामले ने कई गंभीर सवाल खडे़ कर दिए हैं। दुकानदार रमेश कुमार, पूर्ण चंद, सतपाल, सचिन कुमार, ओम प्रकाश ने कहा कि घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है।
आप प्रत्याशी अरोड़ा ने तुरंत पहुंच लिया जायजा
सुनाम विधानसभा सीट से आप के प्रत्याशी अमन अरोड़ा ने डाकघर चौक में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के चहेते बडे़ स्तर भ्रष्टाचार कर रहे हैं और आप की सरकार आने पर इन सभी विकास कार्यों की उच्चस्तरीय एजेंसी से जांच करवाई जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। संबंधित ठेकेदार को सड़क को फिर से बनाने के आदेश दिए गए हैं। आज ही इस सड़क को दुरुस्त करवाया जाएगा।
-भागीरथ राय गोयल, काउंसिल अध्यक्ष