{"_id":"58d4e82e4f1c1ba06e1a4073","slug":"road-accidents-two-deaths-one-teacher-in-the-dead-case-on-driver-one-arrested-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में टीचर समेत दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में टीचर समेत दो की मौत
पटियाला
Updated Fri, 24 Mar 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
Road accidents
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग-अलग हादसों में एक टीचर समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक केस में आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है, जबकि दूसरे केस का आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
अस्पताल में उपचाराधीन जगदीप सिंह निवासी ककराला भाइका थाना घग्गा ने पसियाना पुलिस को बयान दिया है कि वह अपनी बाइक पर अपने दोस्त अमनदीप सिंह (25) के साथ गांव सवाजपुर के पास जा रहा था। इसी दौरान एक टिपर चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए बाइक में टक्कर मारी। इस हादसे में अमनदीप सिंह बुरी तरह से घायल हो गया।
अमनदीप ककराला में एक प्राइवेट स्कूल में कच्चे तौर पर टीचर की जॉब कर रहा था। नौकरी के साथ वह अपनी बीएड भी पूरी कर रहा था। जगदीप सिंह को चोटें आईं। पहले घायलों को राजिंदरा अस्पताल और फिर अमर अस्पताल ले जाया गया। जहां अमनदीप सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने टिपर चालक गुरविंदर सिंह निवासी गांव ढैंठल थाना सदर समाना के खिलाफ केस दर्ज करके उसे काबू कर लिया है।
दूसरे मामले में वीरा सिंह निवासी मानसा ने त्रिपड़ी पुलिस के पास बयान दिया है कि वह ट्रक पर क्लीनर का काम करता है। वह ट्रक ड्राइवर खेता सिंह के साथ सरहिंद रोड से जा रहा था। इसी दौरान ट्रक का टायर पंचर हो गया।
जब खेता सिंह टायर बदल रहा था तो इसी दौरान एक कार चालक ने खेता सिंह को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक को नामजद करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।