फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Road accident in dense fog, Additional SHO dies.

Patiala News: घनी धुंध में सड़क हादसा, एडिशनल एसएचओ की मौत

Fri, 19 Dec 2025 06:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
Road accident in dense fog, Additional SHO dies.
गुरदासपुर। घनी धुंध के कारण गुरदासपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में थाना धारीवाल के एडिशनल एसएचओ सुलखन राम की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब सुलखन राम की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए अमृतसर ले जाया जा रहा था। दुर्घटना धारीवाल के गांव सोहल के पास नेशनल हाइवे पर हुई जहां घनी धुंध के कारण एंबुलेंस सड़क पर नियंत्रण खो बैठी।
विज्ञापन

सुलखन राम अपने नियमित ड्यूटी में तैनात थे जब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अमृतसर भेजा गया। रास्ते में घनी धुंध के कारण एंबुलेंस एक भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में सुलखन राम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हुई हैं और उनका इलाज चल रहा है। एंबुलेंस चालक भी गंभीर रूप से घायल है। डीएसपी धारीवाल कुलवंत सिंह मान ने बताया कि सुलखन राम की तबीयत थाना परिसर में ही बिगड़ी थी जिसके बाद उनका इलाज शुरू किया गया था। यह हादसा घनी धुंध और कम विजिबिलिटी के कारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed