{"_id":"15945f470e28df0047e2a30301c9812b","slug":"rjindera-hospital-medical-store-open-24-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिंदरा अस्पताल में 24 घंटे खुलेंगे मेडिकल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिंदरा अस्पताल में 24 घंटे खुलेंगे मेडिकल स्टोर
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 17 Nov 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी रजिंदरा अस्पताल में रेडक्रास के अधीन चल रहे मेडिकल स्टोर आने वाले दिनों में मरीजों की सुविधा के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे। पीजीआई में रेडक्रास की ओर से चलाए जा रहे मेडिकल स्टोर की तर्ज पर पटियाला के रेडक्रास मेडिकल स्टोरों की कारगुजारी में भी बड़ा सुधार लाया जाने का फैसला लिया गया है। इससे मरीजों को सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
आमतौर पर देखा गया है कि रेडक्रास के मेडिकल स्टोर दिन में चौबीसों घंटे खुले न रहने की वजह से मरीजों के तीमारदारों को बाहर के मेडिकल स्टोरों से महंगी दवा लानी पड़ती है। इससे खास तौर पर गरीब मरीजों को दिक्कत होती है। वह महंगी दवा खरीद न पाने से इलाज से वंचित रह जाते हैं। इसलिए गरीब मरीजों की सुविधा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
डीसी वरुण रूजम ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अब रेडक्रास के मेडिकल स्टोर दिन में हर समय खुले रहेंगे। डीसी ने जेल रोड पर करोड़ों की लागत से बनवाए जा रहे रेडक्रास सन्नी ओबराय वृद्ध आश्रम के निर्माण कार्यों के बारे भी समीक्षा की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को आधुनिक सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी और इसे अगले चार महीनों में मुकम्मल कर लिया जाएगा। लाखों की लागत से बन रहे इस वृद्ध आश्रम से बेसहारा बुजुर्गों को काफी सुविधा मिलेगी।