फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Retired teacher duped of Rs 74.60 lakh by threatening her with digital arrest

Patiala News: रिटायर्ड शिक्षिका को डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर 74.60 लाख ठगे

Sat, 12 Jul 2025 10:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Retired teacher duped of Rs 74.60 lakh by threatening her with digital arrest
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। रिटायर्ड शिक्षिका को डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर ठग ने 74 लाख 60 हजार 188 रुपये की ठगी कर ली। साइबर क्राइम पुलिस ने पटियाला निवासी गुरशरण कौर (65) की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

साइबर क्राइम पटियाला के एसपी असवंत सिंह ने बताया कि रिटायर्ड शिक्षिका गुरशरण कौर को अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप काॅल करके खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। उक्त व्यक्ति ने गुरशरण कौर को डराया कि उसका खाता मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इस्तेमाल हुआ है। यहां तक कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को फर्जी समन व नोटिस भी भेजे। बाद में आरोपी ने कहा कि शिकायतकर्ता के खाते की जांच करनी है, इसलिए सारा पैसा उसके बताए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाए। ऐसा न करने पर उसे डिजिटल अरेस्ट कर लिया जाएगा। इस धमकी से डर कर गुरशरण कौर ने खाते से 74 लाख 60 हजार 188 रुपये आरोपी के बताए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। बाद में शक होने पर मामला साइबर क्राइम पुलिस पटियाला के पास पहुंचा और अब अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। एसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति को अगर फोन करके सीबीआई या ईडी जैसी बड़ी संस्थाओं का नाम लेकर डराए तो तुरंत संबंधित पुलिस थाने से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed