फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Released on dharna at DC office, panchayat land disputes, death, justice demands, Sangrur

वित्त मंत्री की कोठी का घेराव करेंगे प्रदर्शनकारी, धरना-प्रदर्शन जारी

Tue, 15 Nov 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Tue, 15 Nov 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
Released on dharna at DC office, panchayat land disputes, death, justice demands, Sangrur
संगरूर में डीसी दफ्तर के समक्ष धरना-प्रदर्शन करतीं जत्थेबंदिया। - फोटो : अमर उजाला
गांव जलूर में पंचायती जमीन के विवाद में हमले की शिकार हुई माता गुरदेव कौर का तीसरे दिन भी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया क्योंकि मांगों के हल के बिना जलूर जबर विरोधी एक्शन कमेटी और पीड़ित परिवार राजी नहीं हुआ। इस दौरान एक्शन कमेटी ने एलान किया कि यदि उनकी मांगों का हल न हुआ तो वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा की कोठी तरफ मार्च किया जाएगा।
विज्ञापन


डीसी दफ्तर के सामने चल रहे धरने को संबोधित करते हुए जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के नेता मुकेश मलौद, भाकियू उग्राहां के नेता जोगिंदर सिंह उग्राहां ने कहा कि प्रशासन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए ड्रामा कर रहा है। माता गुरदेव कौर का शव पीजीआई में पड़ा है किंतु प्रशासन और अकाली सरकार चुप्पी साधे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि कातिलों को तुरंत गिरफ्तार करके जेल में बंद न किया और जेल में बंद दलितों को रिहा न किया तो यह संघर्ष जारी रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने एलान किया कि मांगें स्वीकार होने तक माता गुरदेव कौर का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा और धरना इसी तरह जारी रहेगा। इस मौके पर परमजीत कौर, हरभगवान मूनक, बुक्कन सिंह, गुरदीप सिंह, शंकर बदरा, गीता सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed