फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Red pepper harvest, low yields, farmers desperate, forcing rice pickers, Sunam, Sangrur

लाल मिर्च की कम पैदावार से किसान मायूस

Mon, 22 Aug 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Mon, 22 Aug 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
Red pepper harvest, low yields, farmers desperate, forcing rice pickers, Sunam, Sangrur
सुनाम की अनाज मंडी में लाल मिर्च के लगे ढेर। - फोटो : अमर उजाला
लाल मिर्च की कम पैदावार ने किसानों के हौसले पस्त कर दिए हैं। मौसम के साथ नहीं देने और बीमारी के चपेट में आने की वजह से पिछले साल के मुकाबले इस बार लाल मिर्च का झाड़ करीब 30 फीसदी कम हुआ है। पिछले साल के मुकाबले दाम में डेढ़ गुना वृद्धि होने से किसानों को थोड़ी राहत जरूर नसीब हुई है। मिर्च की फसल बीमारी की भेंट चढ़ते देख किसान दोबारा धान बीज रहे हैं। 
विज्ञापन


क्षेत्र के किसानों ने लाल मिर्च की किस्म सीएच 01, वीरजी व पेपसी की बिजाई की है। सबसे ज्यादा सीएच 01 को तरजीह दी गई और इसी वैराइटी को बीमारी लग गई। किसान मंगा सिंह तथा शीशपाल ने बताया कि उन्होंने एक-एक एकड़ में लाल मिर्च की बिजाई की। फल नहीं लगने के कारण लाल मिर्च की फसल को हटाकर फिर से धान की बिजाई की है। खेती माहिर सोहन सिंह ने कहा कि फंगस लगने के कारण किसानों को नुकसान हुआ है। इस बार किसानों ने लाल मिर्च की बिजाई बडे़ पैमाने पर की थी। कम झाड़ ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसान दो गुना खर्च करके धान की बिजाई करने के लिए मजबूर हुए हैं। 
विज्ञापन


मार्केट कमेटी सुनाम के आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष 22 अगस्त तक मंडी में 3980 क्विंटल मिर्च की आवक हुई थी। इस बार 22 अगस्त तक 3309 क्विंटल मिर्च आई है। पिछले वर्ष औसतन 1400 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाली मिर्च इस बार 2100 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। मार्केट कमेटी के चेयरमैन रघुवीर सिंह ने कहा कि मिर्च के कम झाड़ ने किसानों को मायूस किया है। दाम बढ़ने से कमेटी की आय में बढ़ोत्तरी जरूर हुई है। भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के जिला सचिव दरबारा सिंह ने मिर्च के बीज की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की कि मिर्च के बीज की जांच की जाए और प्रभावित किसानों को इसकी भरपाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed