{"_id":"694562cf6b4c06339e0c2d7d","slug":"rana-balachauria-murder-case-high-court-seeks-response-from-punjab-government-raises-questions-about-security-arrangements-patiala-news-c-16-1-knl1001-901329-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"राणा बलाचौरिया हत्याकांड: हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राणा बलाचौरिया हत्याकांड: हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली जिले के सोहाना क्षेत्र में कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से विस्तृत जवाब तलब करते हुए सवाल उठाए हैं कि जिस कार्यक्रम में यह वारदात हुई, वहां पुलिस सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और घटनास्थल पर कितने पुलिसकर्मी मौजूद थे।
कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया कि वह 23 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई में इस पूरे घटनाक्रम से संबंधित पूरी जानकारी अदालत के समक्ष प्रस्तुत करे। यह मामला तब और जटिल हो गया जब अदालत में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल में कथित इंटरव्यू को लेकर सुनवाई शुरू हो रही थी। सुनवाई के दौरान, सरकारी वकील ने अदालत से समय देने की मांग की, जिससे यह मामला 23 दिसंबर तक स्थगित कर दिया गया। हालांकि, हाईकोर्ट ने राणा बलाचौरिया की हत्या के मुद्दे को स्वतः उठाया और इसे बेहद गंभीर मामला करार दिया।
कोर्ट ने कहा कि सरकार को यह बताना होगा कि हत्याकांड के समय सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी, कार्यक्रम में कितने लोग मौजूद थे, और घटना के बाद प्रशासन की क्या भूमिका रही। हाईकोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और पंजाब सरकार को इससे संबंधित सभी तथ्यों को अदालत में पेश करना होगा।