फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rajpura, land, registry, withdraw, swindle, 30 lakh, complain

जमीन का बयाना लेकर किसी और बेची

Thu, 07 Aug 2014 10:15 PM IST
अमर उजाला, राजपुरा
अमर उजाला, राजपुरा Updated Thu, 07 Aug 2014 10:15 PM IST
विज्ञापन
Rajpura, land, registry, withdraw, swindle, 30 lakh, complain
जमीन का बयाना लेकर रजिस्ट्री न करवाने और उक्त जमीन और किसी और के नाम रजिस्ट्री करवाकर शिकायतकर्ता से 30 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में सिटी पुलिस ने रघुवीर सिंह, भजन सिंह, धीर सिंह, गुरदेव सिंह निवासी गांव कोहले माजरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


खरड़ (मोहाली) निवासी निर्मल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने उक्त आरोपियों से कोहले माजरा में 15 बीघा 10 बिसवे जमीन का सौदा 31 लाख 50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 20 दिसंबर 2013 को किया था।
विज्ञापन


उसने उक्त लोगों को बयाने के तौर पर 30 लाख रुपये भी दिए थे। इसकी रजिस्ट्री करवाने की तारीख 15 अप्रैल 2014 को रखने के बाद जब रजिस्ट्री करवाने का समय आया तो उक्त लोगों ने रजिस्ट्री नहीं करवाई। बाद में पता चला कि बयाना करने के बाद भी आरोपियों ने अन्य लोगों को जमीन बेच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed