{"_id":"5774f8464f1c1b3b1e79aad9","slug":"rajpura-bathinda-rail-line-electrification-dr-dharamvir-gandhi-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुरा-बठिंडा रेल लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम दोबारा शुरू: डा. गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुरा-बठिंडा रेल लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम दोबारा शुरू: डा. गांधी
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुरा-बठिंडा रेल लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम जो 15 दिन से कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण रुका हुआ था वह दोबारा चालू हो गया है।
यह जानकारी पटियाला से सांसद डा. धर्मवीर गांधी ने बुधवार को जारी एक बयान में दी है।
उन्होंने कहा कि रेल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 2326 करोड़ की लागत से राजपुरा-बठिंडा रेल लाइन डबल करने, इसके इलेक्ट्रिफिकेशन और राजपुरा-मोहाली/चंडीगढ़ नया रेल लिंक स्थापित करने के तीनों काम दिसंबर 2019 तक पूरे कर लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि रेल विभाग से यह भी सूचना मिली है कि पटियाला से बठिंडा तक के सभी रेल लिंक को फाटक रहित करने के लिए और फाटकों वाली जगहों पर अंडर ब्रिज या ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। इससे पटियाला, नाभा, धुरी, बरनाला, तपा, रामपुरा फूल सभी शहरों में फाटकों के कारण लगने वाले जाम खत्म हो जाएंगे। इस लाइन से गाड़ियां चलने की स्पीड 130 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 160 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। साथ ही यह भी सूचना मिली है कि पटियाला रेलवे स्टेशन का चार करोड़ की लागत से नवीनीकरण किया जा रहा है।