{"_id":"57c1bfba4f1c1b2717d4f978","slug":"rajiv-gandhi-national-law-university-animal-la-moot-court-competition-justice-dipak-misra-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकाबले स्टूडेंट्स की निपुणता को बढ़ाते हैं : जस्टिस मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकाबले स्टूडेंट्स की निपुणता को बढ़ाते हैं : जस्टिस मिश्रा
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 27 Aug 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
पटियाला की राजीव गांधी नेशनल ला यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक रिलीज करते वीसी डा. परमजीत सिंह जसवाल व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
गांव सिद्धूवाल स्थित राजीव गांधी नेशनल ला यूनिवर्सिटी में शनिवार को पहली एनिमल ला मूट कोर्ट कंपीटिशन-2016 का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट से जस्टिस दीपक मिश्रा विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के मुकाबले स्टूडेंट्स की निपुणता को बढ़ाते हैं। साथ ही उन्हें अपना हुनर दिखाने का एक बढ़िया मंच भी प्रदान करते हैं। उन्होंने ला यूनिवर्सिटी की ओर से इस तरह के कंपीटिशन का आयोजन करने के लिए सराहना की।
ला यूनिवर्सिटी के वीसी डा. परमजीत सिंह जसवाल ने जस्टिस मिश्रा की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस दो दिवसीय मुकाबले में रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल होंगे। 25 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं और 70 हजार के इनाम वाले इस मुकाबले में बेस्ट टीम को 25 हजार रुपये, रनरअप टीम को 15 हजार रुपये और बेस्ट स्पीकर को 10 हजार, बेस्ट मेमोरियल को 10 हजार, सेकेंड बेस्ट स्पीकर को व सेकेंड बेस्ट मेमोरियल को 5-5 हजार रुपये मिलेंगे।