{"_id":"577b78b84f1c1b6f0c7fa943","slug":"rajindera-hospital-nursing-staff-picket-strike-continues-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजिंदरा अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने ओपीडी बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजिंदरा अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने ओपीडी बाहर दिया धरना
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 05 Jul 2016 02:37 PM IST
विज्ञापन
Protest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी राजिंदरा अस्पताल के कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ की काम छोड़ो हड़ताल जारी रही। इस मौके पर नर्सिंग स्टाफ ने ओपीडी के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार से कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ को रेगुलर करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी, जिसके गंभीर परिणामों की जिम्मेदार सरकार खुद होगी।
धरने को संबोधित करते हुए कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ की प्रधान कर्मजीत कौर औलख ने कहा कि सरकार की ओर से लगातार उनके साथ टाल-मटोल की नीति अपनाई जा रही है। वादे करके भी कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ को रेगुलर नहीं किया जा रहा है। कई साल से बेहद कम तनख्वाहों पर कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ दिन-रात काम कर रहा है। सरकार को कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ के साथ हमदर्दी से पेश आते हुए जल्द रेगुलर करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए।
इस मौके पर चेतावनी दी गई कि अगर कैबिनेट मीटिंग में कांट्रैक्ट नर्सों को रेगुलर करने संबंधी लिखित में कोई एजेंडा नहीं रखा गया, पटियाला और अमृतसर कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ की ओर से आंदोलन तेज किया जाएगा। तब तक काम छोड़ो हड़ताल बेमियादी समय के लिए जारी रहेगी।