फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rajindera hospital, imprisoned nurses support contract, Jtthebandion fury of the rally, Ptiala

नर्सों के समर्थन में जत्थेबंदियों ने की रोष रैली

Wed, 23 Nov 2016 03:33 PM IST
Updated Wed, 23 Nov 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
 Rajindera hospital, imprisoned nurses support contract, Jtthebandion fury of the rally, Ptiala
पटियाला में नर्सों के समर्थन में रोष रैली करतीं विभिन्न जत्थेबंदियां। - फोटो : अमर उजाला
राजिंदरा अस्पताल की जेलों में बंद कांट्रेक्ट नर्सों के समर्थन में विभिन्न जत्थेबंदियां सरकार के खिलाफ मैदान में उतर पड़ीं हैं। पंजाब सबार्डीनेट सर्विसेज फेडरेशन, दि क्लास फोर्थ गर्वनमेंट इंप्लाइज यूनियन और ट्रेड यूनियन कौंसिल ने राजिंदरा अस्पताल में रैली की। इस रैली में राजिंदरा के फोर्थ क्लास मुलाजिम भीकामकाज छोड़कर शामिल हुए। 
विज्ञापन


इन सभी जत्थेबंदियों के नुमाइंदों के साथ नर्सों और फोर्थ क्लास कर्मचारियों ने अस्पताल की ओपीडी से लेकर फौव्वारा चौक तक रोष प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। सभी ने प्रशासन से मांग की गई कि सभी नर्सों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेकर उन्हें रिहा किया जाए। इसके साथ नर्सों को नियमित करने संबंधी नोटिफिकेशन भी जारी किया जाए।
विज्ञापन


मुलाजिम नेताओं दर्शन सिंह लुबाना, जगमोहन सिंह नौलखा, उत्तम सिंह बागड़ी, राम किशन, मुकेश कुमार आदि ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ की तनख्वाह में 33 फीसदी वृद्धि का पत्र सचिव पंजाब सरकार शोध मेडिकल और शिक्षा ने जारी कर दिया है। यूनियन नेताओं की बैठक मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल, अस्पताल के एमएस व अन्य अधिकारियों के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह पत्र जारी होने की जानकारी दी। इस दौरान घोषणा की गई कि मांगों को लेकर 23 नवंबर को तहसील में झंडा मार्च किया जाएगा। 24 नवंबर को झंडा मार्च करके पावरकाम के मुख्य दफ्तर के आगे सरकार के खिलाफ अर्थी फूंककर प्रदर्शन किया जाएगा और 25 नवंबर को लुधियाना में महारैली की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed