फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Raised against state government rallied raised demand for regular outsourced and part-time employees

पटियाला में प्रदेश सरकार के खिलाफ बरसे मुलाजिम, रैली कर उठाई आउटसोर्स व पार्ट टाइम मुलाजिमों को रेगुलर करने की मांग

Thu, 25 Feb 2021 10:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Raised against state government rallied raised demand for regular outsourced and part-time employees
पटियाला। मांगों के प्रति प्रदेश सरकार के उदासीन रवैये से नाराज मुलाजिमों ने वीरवार को दि क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले मिनी सचिवालय में रोष रैली की। इस दौरान पंजाब मंत्रि परिषद की ओर से फरवरी में की गई दो बैठकों में मुलाजिमों, पेंशनरों की मांगों और आउट सोर्स व पार्ट टाइम कर्मचारियों को नियमित करने के फैसले व छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट संबंधी कोई एजेंडा शामिल न किए जाने पर निराशा जताई गई।
विज्ञापन

मुलाजिम नेता दर्शन सिंह लुबाना, जगमोहन सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से विभागों के पुनर्गठन के नाम पर मुलाजिमों की संख्या घटाई जा रही है। इसके विपरीत उच्च अधिकारियों के ओहदों में लगातार वृद्धि की जा रही है। पंजाब लोक निर्माण विभाग का भी सरकार ने पुनर्गठन कर दिया है। जिसका नोटिफिकेशन लोक निर्माण दफ्तर पहुंच गया है। खास बात यह है कि इस नोटिफिकेशन में मुख्य इंजीनियर समेत अन्य अधिकारियों के पदों में भारी वृद्धि की गई है। वहीं तीसरा व चौथा दर्जा समेत टेक्निकल व ड्राइवरों के पद घटाए गए हैं। इस दौरान उक्त नोटिफिकेशन की कापियां भी फूंकी गईं। साथ ही दो से 10 मार्च तक लोक निर्माण भवन के आगे भूख हड़ताल करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed