{"_id":"678fafd610f15b41c5018117","slug":"rain-alert-in-16-districts-of-punjab-weather-update-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update : पंजाब में करवट बदलेगा मौसम, 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, दो से तीन डिग्री गिरेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update : पंजाब में करवट बदलेगा मौसम, 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, दो से तीन डिग्री गिरेगा पारा
Tue, 21 Jan 2025 08:01 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 21 Jan 2025 08:01 PM IST
सार
पंजाब में बारिश का अलर्ट है। विभाग ने 16 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। बारिश से ठंड में इजाफा होगा। ऐसे में लोगों को ठंड की मार एकबार फिर से झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में बुधवार को मौसम करवट बदल सकता है। मौसम के बदलने से बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पंजाब के 16 जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। इसके तहत कुछ जगहों पर बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन जिलों में अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, बरनाला, बठिंडा, मानसा, संगरूर, पटियाला, मोहाली व फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं।
विभाग ने वीरवार को भी पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कमी दर्ज की जा सकती है। उधर पंजाब में मंगलवार को एक बार फिर ठंड का प्रकोप देखने को मिला। आकाश में बादल छाए रहे और दिन भर सूरज आंख मिचौनी खेलता रहा। इसके चलते तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 23.3 डिग्री का पारा होशियारपुर व रूपनगर का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम 6.2 डिग्री का पारा अबोहर का दर्ज किया गया।
अमृतसर का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री, लुधियाना का 22.8 डिग्री, पटियाला का 21.2 डिग्री, बठिंडा का 20.2 डिग्री, बरनाला का 20.1 डिग्री, फिरोजपुर का 22.3 डिग्री, फरीदकोट का 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 8.0 डिग्री, लुधियाना का 10.5 डिग्री, पटियाला का 9.1 डिग्री, पठानकोट का 8.6 डिग्री, बठिंडा का 6.4 डिग्री, बरनाला का 7.6 डिग्री, फरीदकोट का 8.7 डिग्री, फिरोजपुर का 8.1 डिग्री दर्ज किया गया।