{"_id":"578e566b4f1c1b327fc4b6f3","slug":"railways-way-off-way-off-the-common-public-performance-fatehgarh-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने रास्ता बंद किया, लोगों ने प्रदर्शन शुरू किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने रास्ता बंद किया, लोगों ने प्रदर्शन शुरू किया
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Tue, 19 Jul 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
सरहिंद के ब्राह्मण माजरा इलाके में रेलवे विभाग और पंजाब सरकार विरुद्ध नारेबाजी करते इकालावासी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे द्वारा ब्राह्मण माजरा इलाके स्थित रास्ता बंद किए जाने पर लोगों ने रेलवे विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने मांग की कि जब तक अंडरब्रिज नहीं बन जाता, तब तक उनके आने जाने के लिए रास्ता खुला रखा जाए। इस दौरान मौके पर पहुंचे हलका विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने लोगों की समस्या को जायज मानते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
नागरा ने कहा कि यह रास्ता पैदल राहगीरों के लिए बहुत ही आसान था और कई गांवों को शहर से जोड़ता है। अगर ये रास्ता बंद हो गया तो कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे की तरफ से जो इमारतें एक्वायर करने के बाद गिराईं गई हैं, उनकी इस कार्रवाई से कई मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये रास्ता बंद हुआ तो वह लोगों के साथ संघर्ष करेंगे।
इस मौके पर सुखराज सिंह राजा, निर्मल सिंह निम्मा, गुरसतिंदर सिंह जल्ला, नरिंदर कुमार, मक्खण सिंह, प्रगट सिंह बब्बू, परमिन्दर सिंह टिवाना, सतीश कुमार, जसमेल सिंह, साधु सिंह, बुद्ध राम, मेवा सिंह, कृष्ण लाल, बहादर सिंह सानीपुर, लाभ सिंह, शेर सिंह, कृष्णा देवी, श्रीराम, ग्यान कौर, सत्यता देवी और बिंदर कौर मौजूद थे।