फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Railway police organize a cycle rally to raise awareness against drug abuse.

Patiala News: रेलवे पुलिस की साइकिल रैली से नशे के खिलाफ जागरूकता

Fri, 19 Dec 2025 07:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Railway police organize a cycle rally to raise awareness against drug abuse.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। रेलवे पुलिस की विशेष डीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी ने शुक्रवार को पटियाला में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए एक अनोखी पहल की। उन्होंने खुद साइकिल चलाकर युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक किया। इस साइकिल रैली को जीआरपी पंजाब के पटियाला स्थित मुख्य कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विशेष डीजीपी ने कहा कि पंजाब सरकार के युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत रेलवे पुलिस भी सक्रिय रूप से अपना योगदान दे रही है। रैली का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक तंदुरुस्ती और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, साथ ही नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।

रैली पटियाला कार्यालय से शुरू होकर फव्वारा चौक, पोलो ग्राउंड रोड, महिंद्रा कॉलेज, एनआईएस चौक, वाईपीएस चौक, और ठीकरी वाला चौक होते हुए वापस रेलवे पुलिस मुख्यालय पर समाप्त हुई। इस अवसर पर शशि प्रभा द्विवेदी ने कहा कि नशे का उन्मूलन सामूहिक प्रयासों से संभव है। उन्होंने इस तरह के जागरूकता अभियानों को भविष्य में भी जारी रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed