फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   railway minister agree to demands, dhramveer gandhi

केंद्रीय मंत्री प्रभु ने मांगों को जल्द पूरा करने का दिलाया भरोसा : डा. धर्मवीर गांधी

Thu, 11 Feb 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 11 Feb 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
railway minister agree to demands, dhramveer gandhi
सांसद डा. धर्मवीर गांधी ने दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से
विज्ञापन
मुलाकात करके रेल बजट 2016-17 पेश होने से पहले पटियाला व मालवा क्षेत्र की रेल समस्याओं के बारे में अवगत कराया।

साथ ही पटियाला के लोगों की रेल संबंधी मांगों को जल्द हल करने की मांग की। रेल मंत्री ने राजपुरा-मोहाली रेल लिंक के साथ-साथ बाकी मांगों पर तेजी के साथ अमल करने का भरोसा दिलाया। डा. गांधी ने यहां जारी बयान में जानकारी दी कि मुलाकात में रेल मंत्री ने बताया कि राजपुरा-मोहाली रेल लिंक की सर्वे रिपोर्ट आ चुकी है। अब पंजाब सरकार से जमीन चाहिए। डा. गांधी ने जल्द ही इस संबंध में सीएम बादल से मिलने की बात कही।

इससे पहले डा. गांधी उत्तरी राज्यों के संसदीय मेंबरों के साथ उत्तरी रेलवे के जनरल मैनेजर एके पुथिया से मिले। ज्ञापन में डा. गांधी ने राजपुरा-मोहाली-चंडीगढ़ रेल लिंक को 2016-17 के रेल बजट में शामिल करने पर जोर दिया। साथ ही राजपुरा-बठिंडा रेल लिंक को दोहरा करने व बिजलई करने के काम में तेजी लाने, जाखल-पटियाला रेल लिंक को बजट में शामिल करने पर जोर दिया।

इनके अलावा अंबाला-लुधियाना वाया पटियाला-धुरी दिन में दो बार डेमो चलाने के लिए मांग की। नाभा रेलवे स्टेशन को ऊंचा उठाने व नया शेड बनाने के लिए भी मांग की। जीएम ने इन सभी मांगों पर विचार करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed