{"_id":"c69c37976c5a5d7f11c808ec9fda3e4c","slug":"race-winner-rajendra-singh-and-joga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में रजिंदर और जोगा सिंह ने अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में रजिंदर और जोगा सिंह ने अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 25 Feb 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी महिंदरा कालेज में 140वां सालाना खेल समारोह आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन डीसी रामवीर सिंह ने किया।
इस मौके पर उन्होंने कालेज को ए प्लस ग्रेड मिलने की बधाई देते हुए कहा कि कालेज के स्टूडेंट्स विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करके नाम कमा रहे हैं, जो गौरव की बात है। उन्होंने नौजवानों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इससे शारीरिक व मानसिक तौर पर इंसान मजबूत रहता है। प्रिंसिपल डा. सुखबीर सिंह थिंद ने कहा कि कालेज की ओर से हर साल खेल समारोह कराया जाता है, जिसमें स्टूडेंट्स को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है।
नतीजों के मुताबिक आठ सौ मीटर लड़कों की दौड़ में रजिंदर सिंह ने पहला, जोगा सिंह ने दूसरा, सतपाल सिंह ने तीसरा स्थान, वहीं गोला फेंक लड़कियों के मुकाबले में राजविंदर सिंह, सुखदीप कौर, राजवीर कौर ने क्रमवार पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
तिहरी छलांग लड़के में लवनीत संगोतरा, अमृतपाल सिंह, रजिंदर सिंह ने क्रमवार पहला, दूसरा व तीसरा, लंबी छलांग लड़कियों के मुकाबले में प्राची ने पहला, रीतु ने दूसरा, राजविंदर कौर ने तीसरा, 100 मीटर रेस लड़कियों के मुकाबले में प्राची ने पहला, रीतु ने दूसरा, राजविंदर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
400 मीटर दौड़ में रजिंदर सिंह ने पहला, हरप्रीत सिंह ने दूसरा, जगमनदीप सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में प्राची ने पहला, राजदीप ने दूसरा और हरमनदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया।