फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjabi University, Workshop, Vice Chancellor Dr. Jaspal Singh, Patiala

साहित्यिक चोरी रोकने के साधनों का प्रयोग जरूरी: वीसी

Tue, 20 Sep 2016 03:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 20 Sep 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
Punjabi University, Workshop, Vice Chancellor Dr. Jaspal Singh, Patiala
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित वर्कशाप में पहुंची शख्सियत को पुस्तकों का सेट देकर सम्मानित करते वीसी डा. जसपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह ने कहा कि आज के युग में इंटरनेट पर काफी सूचना सामग्री उपलब्ध होने के कारण साहित्यिक चोरी एक भयानक समस्या बनती जा रही है। इससे शोध की गुणवत्ता को बहुत नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


ऐसी सूचना सामग्री आम तौर पर तथ्यों पर आधारित नहीं होती है। इस संबंध मे विभिन्न विश्वविद्यालयों में सफलतापूर्वक काम कर रहे साहित्यिक चोरी रोकने वाले साधनों का इस्तेमाल करना जरूरी हो गया है। साथ ही कहा शोध निजी दिलचस्पी लेकर किया जाए और केवल इंटरनेट पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन


वह यूनिवर्सिटी के शिक्षा और समुदाय सेवाएं विभाग की ओर से भाई गुरदास चेयर के सहयोग से शोध कार्य-विधि से संबंधित मुद्दे विषय पर आयोजित वर्कशाप को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर वीसी ने अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि प्राप्त शिक्षा शास्त्री डा. डीएन सनसनवाल को सम्मान चिन्ह देकर नवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. सनसनवाल ने इस मौके पर समाजिक खोज और इससे संबधित विभिन्न तथ्यों के महत्व को दर्शाते हुए संकल्पों का जिक्र किया। इससे पहले विभाग की प्रमुख डा. किरनदीप कौर ने आए मेहमानों का स्वागत करते हुए वर्कशाप के विषय के बारे में जानकारी दी। भाई गुरदास चेयर के प्रमुख डा. सरबजिंदर सिंह ने आए मेहमानों का धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed