फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjabi University, Patiala, tug of war contest, the winner of Punjab, Haryana runner, Patiala

रस्साकशी के 640 किलोग्राम वर्ग में पंजाब विजेता

Wed, 30 Mar 2016 03:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 30 Mar 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
 Punjabi University, Patiala, tug of war contest, the winner of Punjab, Haryana runner, Patiala
प‌ट‌ियाला में चल रही रस्साकसी प्रत‌ियो‌‌ग‌िता में दम द‌िखाते ‌ख‌िलाड़ी। - फोटो : amarujala
पंजाबी यूनिवर्सिटी के राजा भालिंदरा सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित नौंवी ओपन नेशनल सीनियर राष्ट्रीय रस्साकशी चैंपियनशिप के 640 किलोग्राम वर्ग में पंजाब की टीम विजेता बनी। इस चैंपियनशिप में 37 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 640 किलोग्राम पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पंजाब ने पंजाब पावरकाम को और हरियाणा ने हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुुप को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में पंजाब की टीम ने हरियाणा को कड़े मुकाबले में हराकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन


विजेता रही पंजाब की टीम में कप्तान गुरपिंदर सिंह अब्दुलपुरा, तरनजीत सिंह झंडियां, जगतार सिंह बहादुरपुर, सुखदीप सिंह तलवंडी साबो, रणजीत सिंह मौड़ मंडी, नरिंदर सिंह पटियाला, रणदीर सिंह लोहारमाजरा, गुरजंट सिंह, सुरिंदर सिंह बाग सिकंदर शामिल रहे। हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर डा. गुरदीप कौर, सहायक डायरेक्टर महिंदरपाल कौर, पंजाब रस्साकशी एसोसिएशन के महासचिव अर्जुन अवार्डी परमजीत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed