{"_id":"57247ca64f1c1b3969a91e86","slug":"punjabi-university-patiala-history-leaked-question-papers-the-investigation-team-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशियोलॉजी के बाद अब इतिहास का पेपर लीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशियोलॉजी के बाद अब इतिहास का पेपर लीक
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 30 Apr 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी यूनिवर्सिटी की बीए (तृतीय वर्ष) का सोशियोलॉजी का पेपर लीक होने के बाद अब इतिहास का पेपर भी लीक हो गया। उधर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वीसी डा. जसपाल सिंह ने कहा है कि भविष्य में पेपर लीक होने से रोकने के लिए यूनिवर्सिटी जल्द ही पुख्ता इंतजाम करेगी। उन्होंने बताया कि जिस तरह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने परीक्षा केंद्रों में पेपर शुरू होने से कुछ समय पहले ही आन लाइन पेपर भेजने का प्रबंध किया है। उसी तर्ज पर पीयू भी जल्द ही ऐसा ही प्रबंध करेगी।
वीसी ने विशेष बातचीत में बताया कि आने वाले दो-तीन महीनों में पीयू भी आनलाइन पेपर परीक्षा केंद्रों को भेजेगी और इसका पासवर्ड कुछ समय पहले ही केंद्र कंट्रोलर के पास पहुंचेगा और पेपर तुरंत प्रिंट कर लिए जाया करेंगे। इस तरह होने से पेपर परीक्षा केंद्र में एक दिन पहले भेजने का सिस्टम ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने आशंका जताई कि हो सकता है कि पेपर लीक करने के पीछे कोई गैंग काम कर रहा हो। लेकिन इसकी पड़ताल के लिए जहां उन्होंने जांच टीम का गठन किया है। वहीं पुलिस के पास रपट लिखवाई है और बहुत जल्द इसका खुलासा हो जाएगा।
वीसी ने बताया कि पेपर लीक होने का पता उनकी चौकसी टीम को बरनाला के एक परीक्षा केंद्र में जाकर लगा था। जिसकी रिपोर्ट के बाद तुरंत बाद उन्होंने सभी केंद्रों पर परीक्षा रद कर दी। गौरतलब है कि पीयू के विभिन्न पेपर परीक्षा से पहले ही मोबाइल फोन के जरिये वाट्सएप पर हस्त लिखित प्रश्नों के रूप में यूनिवर्सिटी के पेपर के साथ कथित कौर पर हूबहू मेल खाने का दावा करते हुए प्रशिक्षार्थियों के पास पहुंच रहे हैं। इसी बीच शनिवार को होने वाले इतिहास के पेपर के प्रश्न भी बाजार में बिकने के लिए आ गए।