फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjabi University, Intruniwarsiti water sking, yachting championships, won five medals, Patiala

पंजाबी यूनिवर्सिटी ने याटिंग चैंपियनशिप में जीते पांच मेडल

Sat, 04 Mar 2017 03:11 PM IST
पटियाला
पटियाला Updated Sat, 04 Mar 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
Punjabi University, Intruniwarsiti water sking, yachting championships, won five medals,  Patiala
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में मौजूद अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी याटिंग मुकाबलों में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी । - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी ने अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी याटिंग (सेलिंग) मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच मेडल जीते हैं। इनमें से एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक कांस्य का मेडल शामिल है। 
विज्ञापन


कोच इंद्रजीत सिंह की अगुवाई में पंजाबी यूनिवर्सिटी की महिला टीम ने ओवरआल दूसरा और पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया है। यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. गुरदीप कौर रंधावा, प्रिंसिपल डा. जीत सिंह ने विजेता किश्ती चालकों को बधाई दी।
विज्ञापन


चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के 1200 मीटर मुकाबले में शिखर गर्ग और मिलिंद जोशी नेशनल कालेज आफ फिजिकल एजूकेशन चुपकी की जोड़ी ने सिल्वर, 600 मीटर में अर्शदीप सिंह चहल नेशनल कालेज आफ फिजिकल एजूकेशन चुपकी और बलविंदर सिंह सरकारी शिवालिक कालेज नया नंगल ने कांस्य का मेडल जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग के पंजाबी यूनिवर्सिटी के लिए 1200 मीटर मुकाबले में एकता यादव व तनु भसीन नेशनल कालेज आफ फिजिकल एजूकेशन की जोड़ी ने गोल्ड, 1800 मीटर मुकाबले में मोनिका पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस और दीक्षा अकाल कालेज आफ फिजिकल एजूकेशन मस्तुआनासाहिब की जोड़ी ने सिल्वर, 600 मीटर में परमजीत कौर (नंगल), अकाल फिजिकल कालेज आफ एजूकेशन मस्तुआना और मनदीप कौर (गुरदासपुर) नेशनल कालेज आफ फिजिकल एजूकेशन चुपकी की जोड़ी ने सिल्वर का मेडल जीता। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed