{"_id":"5879f16e4f1c1b7840baa000","slug":"punjabi-university-bollywood-actor-om-puri-fellowship-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमपुरी की याद में थियेटर और फिल्म आर्टिस्ट को फैलोशिप देगी पीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमपुरी की याद में थियेटर और फिल्म आर्टिस्ट को फैलोशिप देगी पीयू
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 14 Jan 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स की ओर से तैयार ओमपुरी की तस्वीर को उनके भाई और भतीजे को भेंट करते वीसी डा. जसपाल सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर की याद में अब फैलोशिप शुरू की जाएगी। यह फैलोशिप हरेक वर्ष उनकी याद में थियेटर और फिल्म आर्टिस्ट को दी जाएगी। यह घोषणा पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह ने की।
उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता ओमपुरी की याद में यूनिवर्सिटी की ओर से हर साल जाने-माने थियेटर और फिल्म कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए फैलोशिप देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ओमपुरी की याद में भाषणों की लड़ी और नाटक का मंचन भी किया जाएगा।
वह यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के फाइन आर्ट्स स्टूडेंट्स की ओर से बनाई गई ओमपुरी की तस्वीर उनके भाई और भतीजे को भेंट की गई।
विज्ञापन
वीसी ने कहा कि ओमपुरी के पंजाबी, व हिंदी फिल्मों, सीरियलों और हॉलीवुड सिनेमा जगत में डाले शानदार योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से पंजाब व पंजाबियों का नाम रोशन किया। इसलिए यूनिवर्सिटी की ओर से उन्हें बड़े स्तर पर श्रद्धांजलि देने का फैसला किया गया।
इसके साथ वीसी ने डीन अकादमिक मामले डा. गुरनाम सिंह को यूनिवर्सिटी के फिल्म क्लब को पुनऱ् स्थापित करने के लिए कहा गया। जिससे यूनिवर्सिटी को कला और सभ्याचार के क्षेत्र में अनूठा केंद्र बनाने के लिए फिल्म समारोह और अन्य गतिविधियां आयोजित की जा सकें। वीसी ने डायरेक्टर मीडिया सेंटर को ओमपुरी की याद में एक फिल्म उत्सव आयोजित करने को कहा।