फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjabi Actor Gippy Grewal arrested in Violation of Corona Guidelines

पंजाब: पंजाबी अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल गिरफ्तार, वीकेंड लॉकडाउन में कर रहे थे शूटिंग  

Sat, 01 May 2021 04:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 May 2021 04:04 PM IST
सार

गिप्पी वीकेंड लॉकडाउन में शूटिंग कर रहे थे। गिप्पी समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Punjabi Actor Gippy Grewal arrested in Violation of Corona Guidelines
गिप्पी ग्रेवाल। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाबी अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल को कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिप्पी वीकेंड लॉकडाउन में पंजाबी कॉमेडी फिल्म ‘गिरधारी लाल’  की शूटिंग कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो यूनिट शूटिंग के लिए कोई परमिशन भी नहीं दिखा पाई। इसके बाद गिप्पी समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। 

विज्ञापन


डीएसपी (राजपुरा) गुरविंदर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना बनूड़ पुलिस को सूचना मिली थी कि गिप्पी ग्रेवाल बनूड़ के गांव कराला में खेतों में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग स्थल पर 100 लोग मौजूद हैं। इस सूचना पर जैसे ही थाना बनूड़ के एसएचओ एसआई बलविंदर सिंह मौके पर अपनी टीम साथ पहुंचे, तो भगदड़ मच गई।
विज्ञापन



मौके से काफी लोग तो इधर-उधर भाग गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद गिप्पी ग्रेवाल से फिल्म की शूटिंग के लिए संबंधित अधिकारी द्वारा ली जाने वाली मंजूरी के कागजात दिखाने को कहा, तो वह कहने लगे कि उन्होंने अप्लाई किया हुआ है। लेकिन अभी मंजूरी मिली नहीं थी। साथ ही गिप्पी ने कहा कि शूटिंग खत्म हो चुकी है, बस आज आखिरी दिन है।   
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद मौके से गिप्पी ग्रेवाल समेत फिल्म की टीम के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ थाना बनूड़ में 188 आईपीसी, सेक्शन 51 डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 और सेक्शन 3 एपीडेमिक डिजीजिस एक्ट 1897 के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने बनूड़ के पूर्व पार्षद गुरमीत सिंह की ओर से गिप्पी ग्रेवाल की जमानत दिए जाने उन्हें रिहा कर दिया है। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए टीम के अन्य सदस्यों की भी जमानत हो गई है। 


डीएसपी ने कहा कि कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करके इतने लोगों को इकट्ठा करना वैसे ही अपराध है। ऊपर से गिप्पी के पास अगर शूटिंग की मंजूरी होती भी तो भी यह लॉकडाउन में प्रभावी नहीं थी। उन्होंने कहा कि शूटिंग के लिए जिस जगह का इस्तेमाल हो रहा था, उसके मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इस बारे में पता लगाया जा रहा है।

इससे पहले 28 अप्रैल को कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में कलाकार जिमी शेरगिल को लुधियाना में गिरफ्तार किया गया था। जिमी शेरगिल की शूटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ अन्य नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं गईं थीं। पुलिस ने जिमी शेरगिल के साथ-साथ उनके साथियों पर भी मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि पुलिस ने इन सभी को जमानत पर रिहा भी कर दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed