{"_id":"67eb94cf818bf702f0097f47","slug":"punjab-weather-update-heat-wave-days-increased-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हो जाएं सतर्क: इस बार मई-जून ही नहीं तपेगा... माैसम विभाग ने लू के दिनों के बारे में दी बड़ी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हो जाएं सतर्क: इस बार मई-जून ही नहीं तपेगा... माैसम विभाग ने लू के दिनों के बारे में दी बड़ी चेतावनी
Tue, 01 Apr 2025 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 01 Apr 2025 04:01 PM IST
सार
लू की स्थिति उस वक्त बनती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर हो और सामान्य से चार से छह डिग्री ज्यादा हो। 47 डिग्री तक तापमान के दौरान स्थिति गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
heat wave alert
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में इस बार गर्मी राैद्र रूप दिखाएगी। पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री चढ़ा है। अब यह सामान्य से 2 डिग्री ऊपर हो गया है। राज्य में सबसे अधिक 34.6 डिग्री पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। विभाग ने आने वाले पांच दिनों में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। इससे तापमान में और वृद्धि दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।
वहीं माैसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस बार लू के दिनों की संख्या ज्यादा रहने वाली है। लू की शुरुआत अप्रैल के आखिरी सप्ताह से हो सकती है।
हालांकि पंजाब का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे बना हुआ है। बावजूद इसके सोमवार को न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे कम 9.7 डिग्री का पारा होशियारपुर का दर्ज हुआ। अमृतसर का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री, लुधियाना का 32.5 डिग्री, पटियाला का 33.4 डिग्री, पठानकोट का 31.7 डिग्री, फिरोजपुर का 31.9 डिग्री, फरीदकोट का 32.5 डिग्री, जालंधर का 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री, लुधियाना का 14.2 डिग्री, पटियाला का 14.8 डिग्री, पठानकोट का 11.2 डिग्री, बठिंडा का 11.2 डिग्री, जालंधर का 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।