फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab weather heat wave Mausam update

पंजाब में झुलसा रही गर्मी: 43.6 डिग्री पहुंचा पारा, राहत के आसार भी नहीं; 18 मई को बदल सकता है माैसम

Thu, 15 May 2025 10:41 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 May 2025 10:41 AM IST
सार

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 18 मई से पंजाब में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत तीन दिन पंजाब में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होने की भी संभावना है।

विज्ञापन
Punjab weather heat wave Mausam update
पंजाब में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। बुधवार को पंजाब में पारा 43.6 डिग्री पहुंच गया। तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे पंजाब का पारा सामान्य से 2.3 डिग्री ऊपर हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग के अनुसार वीरवार को पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 18 मई से पंजाब में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत तीन दिन पंजाब में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होने की भी संभावना है। इससे पहले शुक्रवार को भी तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


बुधवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री वृद्धि दर्ज की गई। यह भी सामान्य से 1.7 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 21.1 डिग्री का न्यूनतम पारा रूपनगर का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 40.6 डिग्री, लुधियाना का भी 40.6 डिग्री, पटियाला का 41.4 डिग्री, पठानकोट का 38.7 डिग्री, बठिंडा का सबसे अधिक 43.6 डिग्री, फाजिल्का का 42.3 डिग्री, फिरोजपुर का 40.0 डिग्री, जालंधर का 39.1 डिग्री दर्ज किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed