{"_id":"6960739dd483313c2201423a","slug":"punjab-shivers-in-cold-wave-dense-fog-reduces-visibility-weather-department-issues-six-day-alert-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर से ठिठुरा पंजाब: घने काेहरे ने घटाई दृश्यता, माैसम विभाग ने जारी किया छह दिनों का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर से ठिठुरा पंजाब: घने काेहरे ने घटाई दृश्यता, माैसम विभाग ने जारी किया छह दिनों का अलर्ट
Fri, 09 Jan 2026 08:49 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 09 Jan 2026 08:49 AM IST
सार
पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री कम दर्ज किया गया, हालांकि वीरवार को इसमें 0.1 डिग्री की मामूली वृद्धि हुई। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरा, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।
विज्ञापन
अमृतसर में घनी धुंध
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में घने कोहरे और ठंड का सितम जारी है। वीरवार को अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में कोल्ड डे की स्थिति रही। घने कोहरे के कारण अमृतसर में दृश्यता केवल 150 मीटर रही। मौसम विभाग ने आगामी छह दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कई स्थानों पर घना कोहरा और शीतलहर की स्थिति बन सकती है।
पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री कम दर्ज किया गया, हालांकि वीरवार को इसमें 0.1 डिग्री की मामूली वृद्धि हुई। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरा, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।
पठानकोट में अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री, जबकि अमृतसर में यह 10.4 डिग्री और लुधियाना में 12 डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला का अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी देखी गई और यह सामान्य से 1.9 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।