{"_id":"d1794a362e5cdc4fbd27194fa2453a8f","slug":"punjab-patiala-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेक्ट होने के लिए दलालों को पैसा न दें : डायरेक्टर भरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेक्ट होने के लिए दलालों को पैसा न दें : डायरेक्टर भरती
अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 01 May 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फौज में भरती के लिए उम्मीदवारों को दलालों के चक्कर में फंसकर पैसा देने की जरूरत नहीं है। भरती पूरी तरह से मेरिट पर होगी और सारी भरती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी।
भारतीय फौज के डायरेक्टर (भरती) कर्नल जयशील कौशल ने बताया कि भारतीय फौज में सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही तकनीकी, सिपाही क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी के पदों के लिए खुली भरती रैली 5 से 12 मई तक पटियाला स्थित फ्लाइंग क्लब संगरूर रोड पटियाला में होगी। यह भरती रैली पटियाला, संगरूर, मानसा, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब के बेरोजगार नौजवानों के लिए है।
सिपाही जनरल ड्यूटी के लिए उम्मीदवारों की आयु साढ़े 17 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए, जबकि उम्मीदवार का कद कम से कम 170 सेंटीमीटर, वजन 50 किलो और उम्मीदवार की ओर से 45 फीसदी अंकों के साथ दसवीं या बारहवीं पास होनी जरूरी है। कम से कम 33 फीसदी अंक हरेक विषय में जरूरी हैं या उम्मीदवार बारहवीं पास होना चाहिए। किसी भी जाति के उम्मीदवार को छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
आगामी 5 मई को मानसा जिले के जनरल ड्यूटी उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग होगी। 6 मई को पटियाला जिले के, 7 को बरनाला व फतेहगढ़ साहिब जिले के, 8 मई को संगरूर के और 9 को संगरूर, पटियाला, मानसा, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब के सिपाही, क्लर्क, स्टोर कीपर और सिपाही तकनीकी के पदों के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी।