फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, patiala, counclor protest

अकाली पार्षदों ने अवैध कब्जों के मुद्दे पर काउंसिल को घेरा

Fri, 01 Jan 2016 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (सुनाम/संगरूर)
ब्यूरो/अमर उजाला, (सुनाम/संगरूर) Updated Fri, 01 Jan 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
punjab, patiala, counclor protest
नगर काउंसिल की बैठक में सत्ताधारी समर्थित पार्षदों ने शहर में हो रहे
विज्ञापन
अवैध कब्जों, निर्माण और सफाई की दयनीय हालत का मुद्दा उठाकर जमकर हंगामा किया।

रोचक बात यह रही कि बैठक में कांग्रेस के पार्षद, अकाली दल के काउंसिल अध्यक्ष का समर्थन करते प्रतीत हुए। यही नहीं 9 पार्षदों ने तो बैठक से वाकआउट कर दिया। उनमें काउंसिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषिपाल, अकाली दल के पार्षद दर्शन सिंह मोरांवाली, मनजीत सिंह काका, यादविंदर निर्माण, मनजीत कौर, नसीब कौर बोघा, विजयपाल गीतू, कांग्रेस के पार्षद डॉ. अमित शर्मा शामिल हैं।

तीन पार्षद गैर हाजिर थे और 11 हाजिर रहे। उक्त पार्षदों ने बैठक में आरोप लगाया कि शहर में काउंसिल की जमीन पर कब्जे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कब्जे करने वालों के हितों की रक्षा हो रही है। पार्षदों ने कहा कि बिना नक्शा पारित करवाए शहर में धड़ल्ले से अवैध निर्माण कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। शहर में सफाई प्रबंध पूरी तरह से चरमरा गए हैं। उक्त मुद्दे उठाते ही बैठक में हंगामा शुरू हो गया।

उक्त 9 पार्षद बैठक से वाकआउट कर चले गए। बाद में सत्ताधारी पार्षदों ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर उन्होंने बैठक का बायकाट किया है। काउंसिल प्रशासन की ओर से सत्ताधारी पार्षदों के वार्डों को नजरअंदाज किया जा रहा है। पिछली दो बैठकों में भी उक्त मुद्दे उठा चुके हैं।

काउंसिल अध्यक्ष भागीरथ राय गोयल ने कहा कि कुछ पार्षद बैठक का बायकाट कर गए हैं। वहीं काउंसिल पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है और नाजायज कब्जों के मामलों में ठोस कार्रवाई की जा रही है। किसी भी अवैध कब्जे करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed