फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, patiala, captain amrinder, narinder modi

जेके को एक लाख करोड़ तो पूर्व फौजियों से क्यों मोड़ा मुंह : कैप्टन

Thu, 23 Jul 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 23 Jul 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
पूर्व फौजियों को वन रैंक वन पेंशन देने के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया है।

कैप्टन ने कहा है कि जब मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर राज्य को एक लाख करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दे सकती है, तो फिर क्या मजबूरी है पूर्व फौजियों के वन रैंक वन पेंशन के लिए 9100 करोड़ रुपये नहीं रख सकती है। मोदी सरकार की ओर से पूर्व फौजियों से मुंह क्यों मोड़ा जा रहा है।

यहां जारी बयान में कैप्टन ने मोदी सरकार की ओर से पूर्व फौजियों को वन रैंक वन पेंशन का फायदा दिए जाने को लेकर की जा रही देरी पर अफसोस जताया है। उन्होंने पीएम को कहा कि सरकार बने एक साल हो चुका है और यह मुद्दा लगातार लटकाया जा रहा है। यह देरी पूरी तरह से नकारने के बराबर है।

वे हैरान हैं कि भारत जैसे देश के लिए 9100 करोड़ रुपये असलियत में बहुत बड़ी रकम है और वह भी जब हमारे फौजियों से जुड़ा मामला है। कैप्टन ने कहा कि पूर्व फौजियों ने बहुत बुरे हालातों में बार्डरों की रक्षा करते हुए अपनी पूरी जिंदगी देश को दी है। कई ने अपनी सारी जिंदगी कश्मीर में निकाल दी और कइ ने देश को बचाने के लिए अपनी जान वार दीं। कैसे सरकार पूर्व फौजियों की मांगों को लेकर बेपरवाह हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed