{"_id":"5c2d79cd298bda30b68f14c9639c48fa","slug":"punjab-patiala-administration-hostal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल कल्याण महकमे के सामने प्रूफ पेश करेगी सोसाइटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल कल्याण महकमे के सामने प्रूफ पेश करेगी सोसाइटी
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 19 Jun 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहंदी गेट स्थित माता गुजरी चैरिटेबल सोसाइटी के छात्रावास में रेड और फिर बाल कल्याण महकमे व पुलिस की ओर से अपने साथ छात्रावास की पांच बच्चियों को ले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
सोसाइटी जल्द ही बाल कल्याण महकमे के सामने आसाम से लाई इन बच्चियों संबंधी सभी प्रूफ पेश करेगी। इससे साफ हो सके कि ये बच्चियां गैरकानूनी ढंग से आसाम से लाई गई हैं या नहीं। उधर मामले के राजनीतिक रंगत लेने के कारण प्रशासनिक अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। डीसी इंदु मल्होत्रा ने मामले में बात करने से साफ इनकार कर दिया।
बाल कल्याण महकमे को सूचना मिली थी कि सरहंदी गेट स्थित माता गुजरी चैरिटेबल सोसाइटी के छात्रावास में गैरकानूनी ढंग से आसाम से कुछ बच्चियां लाकर बंधक बनाकर रखी जा रही हैं। महकमे की टीम ने पुलिस के साथ वीरवार रात छात्रावास में रेड डाली थी।
विज्ञापन
मौके पर भाजपा नेता अनिल बजाज समेत ओर भी कई भाजपा नेता पहुंच गए, जो खुद को सोसाइटी के डोनर बता रहे थे। इन सभी ने पुलिस रेड के खिलाफ हंगामा किया। सूत्रों के मुताबिक महकमा व पुलिस अपने साथ छात्रावास से पांच बच्चियां ले गई थी।
अब सोसाइटी से इन बच्चियों संबंधी प्रूफ बाल कल्याण महकमे ने मांगे हैं, जिसे सोसाइटी सोमवार तक पेश कर सकती है। संबंधित चार नंबर डिवीजन थाने के इंचार्ज हरविंदर सिंह ने कहा कि मामले को बाल कल्याण महकमा देख रहा है, इसलिए वह ही बताएंगे।