फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab cold Daytime temperatures drop

पंजाब में बढ़ी ठंडक: दिन के पारे में आई गिरावट, अगले छह दिन शुष्क बना रहेगा मौसम

Sat, 22 Nov 2025 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Nov 2025 11:16 AM IST
सार

मौसम विभाग ने पंजाब में आने वाले छह दिनों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने की संभावना जताई है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन लुधियाना व पटियाला का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Punjab cold Daytime temperatures drop
पंजाब में हल्की धुंध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में दिन के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। तापमान में 0.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे अमृतसर, लुधियाना व पटियाला का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी पंजाब में कुछ जगहों पर हल्का कोहरा पड़ा। मौसम विभाग ने पंजाब में आने वाले छह दिनों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने की संभावना जताई है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन लुधियाना व पटियाला का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम 7.8 डिग्री का न्यूनतम पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अमृतसर का न्यूनतम पारा 10.7 डिग्री, लुधियाना का न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), पटियाला का 10.2 डिग्री (सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे ), पठानकोट का 9.6 डिग्री, बठिंडा का 9.5 डिग्री, गुरदासपुर का 9.3 डिग्री, रूपनगर का 11.4 डिग्री और होशियारपुर का 11.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदकोट का अधिकतम पारा सबसे अधिक

पंजाब में सबसे अधिक 30.8 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री (सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे), लुधियाना का 26.3 डिग्री (सामान्य से 0.3 डिग्री नीचे), पटियाला का 26.0 डिग्री (सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे), पठानकोट का 25.6 डिग्री, बठिंडा का 27.5 डिग्री, फिरोजपुर का 26.0 डिग्री और रूपनगर का 25.0 डिग्री दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed