फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Cabinet Minister Bikram Singh Majithia, AAP, Patiala

धर्मों की बेअदबी करने वाली आप पंजाब में तिनका-तिनका हुई : मजीठिया

Sun, 18 Sep 2016 03:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 18 Sep 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
Punjab Cabinet Minister Bikram Singh Majithia, AAP, Patiala
पटियाला के गांव धुंमा में ज्ञानी हरनाम सिंह जी खालसा भिंडरांवालों के पिता जत्थेदार बापू तरलोचन सिंह के श्रद्धांजलि समारोह में मंच पर मौजूद कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया। - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि धर्मों की बेअदबी और सिखी सरूप पर टिप्पणियां करने वाली आम आदमी पार्टी पंजाब में तिनका-तिनका हो गई है। वह गांव धुंमां में श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। 
विज्ञापन


मजीठिया ने कहा कि आप के पूर्व नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर ही अब आप को पापी पार्टी का नाम दे रहे हैं। आप के नेता किंगरा ने भी यह कहा है कि आप के लीडर दुर्गेश पाठक सिखी सरूप के बारे में बहुत गलत टिप्पणियां कर रहे हैं। अब आप के नेता गुरप्रीत घुग्गी ने दागी नेताओं की तुलना पंच प्यारों के साथ नया कारनामा कर दिया है।
विज्ञापन


इस पार्टी के नेता सत्ता की लालसा में अपना दिमागी संतुलन खो बैठे हैं। मोहाली हवाई अड्डे के नाम को लेकर चल रहे विवाद संबंधी मजीठिया ने कहा कि यह हवाई अड्डा पंजाब की धरती पर बना है, इसलिए पंजाब ही इसका नाम रखने का हकदार है। पंजाब सरकार पहले दिन से ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीदे आजम भगत सिंह के नाम पर रखने की बात कर रही है, जिससे हरियाणा सरकार को कोई एतराज नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed