{"_id":"670ceb627c22c8561b094eb1","slug":"punjab-bjp-leader-jivan-kumar-garg-gunman-shoot-died-his-body-recover-from-car-in-patiala-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब भाजपा नेता के गनमैन की मौत: माथे पर लगी गोली, स्कॉर्पियो में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब भाजपा नेता के गनमैन की मौत: माथे पर लगी गोली, स्कॉर्पियो में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 14 Oct 2024 03:29 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:29 PM IST
सार
पंजाब में भाजपा नेता के सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। उसके माथे पर लगी गोली है। वहीं सुरक्षा गार्ड का शव उसकी स्कॉर्पियो में मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता के गनमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक नवजोत सिंह (28) संगरूर में भवानीगढ़ के भाजपा नेता जीवन कुमार गर्ग का सुरक्षा गार्ड था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि नवजोत सिंह के माथे पर गोली लगी है और गोली उसकी सरकारी कारबाइन से चली है। नवजोत सिंह पटियाला में भादसों रोड स्थित मालवा एन्क्लेव का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक जब वह अपनी स्कॉर्पियो में पटियाला से भवानीगढ़ ड्यूटी पर जा रहा था, तो कुछ किलोमीटर के बाद उसकी गाड़ी गांव धबलान के टी प्वाइंट पर रुकी। इसी बीच गाड़ी से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। नवजोत सिंह के माथे पर गोली लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना पसियाणा के एसएचओ तरनवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी राजिंदरा अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी।
भाजपा नेता जीवन गर्ग ने बताया कि रात 11 बजे उनको नवजोत सिंह की माता का फोन आया कि नवजोत की भवानीगढ़ जाते समय कार में मौत हो गई है। जिस पर उन्होंने एसएसपी संगरूर को फोन करके घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवजोत सिंह कुछ महीने पहले ही उनके साथ सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी पर आया था। पुलिस के मुताबिक सुरक्षा गार्ड के मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।