फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Assembly, Srbt Khalsa Panthic front, 117 seats will fight elections, SAD (A), Fatehgarh Sahib

सरबत खालसा का पंथक फ्रंट 117 सीटों पर लड़ेगा चुनाव

Fri, 16 Dec 2016 02:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Fri, 16 Dec 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
Punjab Assembly, Srbt Khalsa Panthic front, 117 seats will fight elections, SAD (A), Fatehgarh Sahib
पंथक फ्रंट द्वारा 117 हलकों में चुनाव लडने की जानकारी देते हुए सिमरनजीत सिंह मान। - फोटो : अमर उजाला
सरबत खालसा पंजाब से जुड़ी विभिन्न पंथक जत्थेबंदियों ने एक सांझे मंच से विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। किला हरनाम सिंह में सरबत खालसा की जत्थेबंदियों, संगठनों, सामाजिक, धार्मिक शख्सियतों और नेताओं की एक बैठक शिरोमणि अकाली दल (अ) अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह की अगुवाई में हुई।
विज्ञापन


इस बैठक में 2017 के एसेंबली चुनाव संयुक्त तौर पर लड़ने के लिए विचार हुए, वहीं उम्मीदवारों की सूची, चुनावों को जीतने के लिए रणनीति पर भी चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सभी जत्थेबंदियों के उम्मीदवारों की पहली सूची 19 दिसंबर को चंडीगढ़ में जारी की जाएगी।
विज्ञापन


मान ने कहा कि पंथक फ्रंट राष्ट्रीय स्तर की नेशनल राजसी पार्टियों के साथ भी चुनाव लड़ सकता है जिसकी तैयारी चल रही है। उम्मीदवारों की आखिरी सूची के लिए पार्लियामेंट बोर्ड बनाने और इलेक्शन मैनीफेस्टो कमेटी का गठन भी किया जा रहा है। जिसका एलान शुक्रवार को कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंथक फ्रंट में शामिल जत्थेबंदियों और अन्य नैशनल राजसी पार्टियों के आपसी तालमेल करने के लिए कृष्ण चंद्र आहूजा को बतौर सलाहकार नियुक्त किया गया है जो उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed