फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Assembly polls, Akali Dal General JJ Singh, Congress state chief political attack, Patiala

कैप्टन मुंगेरी लाल के सपने देखना बंद करें: जनरल सिंह

Sun, 29 Jan 2017 03:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 29 Jan 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
Punjab Assembly polls,  Akali Dal General JJ Singh, Congress state chief political attack, Patiala
पटियाला में चुनावी मीटिंग को संबोधित करते अकाली दल के उम्मीदवार जनरल जेजे सिंह। - फोटो : अमर उजाला
जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का दिन नजदीक आता जा रहा है। उम्मीदवारों की एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी तीखी होती जा रही है। इसी के तहत अकाली दल के पटियाला शहरी से उम्मीदवार जनरल जेजे सिंह ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के मुंगेरी लाल वाले सपने देखना बंद करें। उनकी पटियाला शहरी व लंबी दोनों हलकों से जमानत जब्त होने वाली है। जनरल सिंह वार्ड नंबर 40 में पार्षद गुरबख्श सिंह सहगल की ओर से कराई चुनावी बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


जनरल ने कहा कि साल 2012 के विस चुनाव में भी राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन नतीजे सभी के सामने हैं। कहा कि जिस तरह से 2012 में अकाली-भाजपा गठबंधन ने सरकार बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी तरह से इस बार भी राज्य के लोग विकास की गति और तेज करने के लिए तीसरी बार भी अकाली-भाजपा की सरकार बनाएंगे। कैप्टन सीएम पद का कैंडीडेट घोषित करने पर ज्यादा खुश न हों क्योंकि लोग कांग्रेस की चालों को अच्छी तरह से जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed