फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Assembly elections, constituency Lhragaga, AAP announced candidate, rebellion, Sangrur

विधानसभा सीट लहरागागा पर प्रत्याशी का एलान होते ही आम आदमी पार्टी बगावत

Tue, 03 Jan 2017 03:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Tue, 03 Jan 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
Punjab Assembly elections, constituency Lhragaga, AAP announced candidate, rebellion, Sangrur
आम आदमी पार्टी - फोटो : डेमो फोटो
विधानसभा हलका लहरागागा से शिअद और कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी जसवीर सिंह कुदनी को चुनाव मैदान में उतार दिया है। वे वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा और कांग्रेस की दिग्गज नेता राजिंदर कौर भट्ठल को टक्कर देंगे। पार्टी प्रत्याशी का एलान होते ही टिकट मिलने की आस लगाए बैठे पार्टी नेताओं ने बगावत शुरू कर दी है जो पार्टी प्रत्याशी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जसवीर सिंह एक किसान हैं और इसके अलावा वह फ्लोर टाइल के व्यापारी तथा आढ़त का काम करते हैं। उनके नाम की घोषणा होते ही जहां उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं टिकट लेने के अन्य दावेदारों ने बगावती सुर अलापने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


हालांकि टिकट लेने वालों की कतार में शामिल दीपक जैन ने फिलहाल पार्टी के फैसले पर कोई शिकवा नहीं करते हुए पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार के साथ चलने पर अपनी सहमती जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ कंवलजीत सिंह कुक्की ने पार्टी के इस फैसले से नाराज होते हुए कहा कि इस पार्टी में काम करने वालों की कदर नहीं है। पार्टी वालंटियर 3 जनवरी को बैठक करके कोई फैसला लेंगे कि उनका इस बारे में क्या रुख होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed