{"_id":"6734a7d87b02f059b004a4ab","slug":"pu-patiala-shooters-won-6-medal-in-world-university-championship-in-delhi-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप छाए पीयू के निशानेबाज, अर्शदीप ने तीन मेडल पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala: वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप छाए पीयू के निशानेबाज, अर्शदीप ने तीन मेडल पर साधा निशाना
Wed, 13 Nov 2024 06:51 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 13 Nov 2024 06:51 PM IST
सार
दिल्ली में आयोजित 2024 वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के निशानेबाजों ने कुछ छह पदक जीते हैं। पीयू की महिला निशानेबाज अर्शदीप कौर ने अपने नाम तीन मेडल किए हैं।
विज्ञापन
निशानेबाज अर्शदीप कौर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के निशानेबाजों ने दुनियाभर में अपना लोहा मनवाया है। पीयू के निशानेबाज अर्शदीप कौर और जंगशेर सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित 2024 वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में तीन मेडल जीते हैं। इसके साथ ही इस चैंपियनशिप में पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी की ओर से जीते गए गए मेडलों की कुल गिनती 6 हो गई है। निशानेबाज अर्शदीप कौर ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है और अभय सिंह सेखों ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अर्शदीप कौर का इस चैंपियनशिप में यह तीसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने टीम में खेलते गोल्ड मेडल व व्यक्तिगत स्तर पर कांस्य पदक जीता है। इसी तरह से पंजाबी यूनिवर्सिटी के निशानेबाज जंगशेर सिंह विर्क ने मिक्स टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। इसी चैंपियनशिप में प्रीक्षित सिंह बराड़ ने गोल्ड मेडल हासिल किया था।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के डीन अकादमिक मामले प्रोफेसर नरिंदर कौर मुल्तानी, रजिस्टरार प्रोफेसर संजीव पुरी और खेल विभाग के डायरेक्टर प्रोफेसर अजीता ने सभी खिलाड़ियों व उनके कोच को बधाई दी है। प्रोफेसर मुल्तानी ने कहा कि लगातार मेडल जीतना यूनिवर्सिटी के खेल विभाग के सृजनात्मक माहौल को दिखाता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी व कोच बेहद होनहार व समर्थवान हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी मेडलों की श्रृंखला इसी तरह से जारी रहेगी।
विज्ञापन