फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   PU administration adopting stubborn attitude like Center JAC

केंद्र जैसे अड़ियल रवैया अपना रहा पीयू प्रशासनः जेएसी

Thu, 25 Feb 2021 05:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
PU administration adopting stubborn attitude like Center JAC
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने केंद्र सरकार जैसा अड़ियल रवैया अपना रखा है। यही वजह है कि यूनिवर्सिटी के अध्यापकों से लेकर मुलाजिम और विद्यार्थी तक सभी अपने हक की लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं। वहीं पीयू प्रशासन और न ही पंजाब सरकार कोई सुध ले रही है। ये आरोप था ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) की ओर से वीरवार को पीयू में वीसी दफ्तर आगे दिए धरने में शामिल डॉ. राजदीप सिंह का।
विज्ञापन

धरने में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी की कार्यकारी वीसी हर फ्रंट पर फेल हो चुकी हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फरवरी महीने की 25 तारीख हो गई है लेकिन अध्यापकों, मुलाजिमों को जनवरी की तनख्वाह तक नहीं मिली है। जेएसी नुमाइंदों ने कहा कि यूनिवर्सिटी के सफाई कर्मचारियों की मांगों को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। उधर पीयू की वित्तीय हालत भी लगातार गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन

कई बैठकों व लिखित में भेजने के बावजूद पंजाब सरकार की ओर से कोई विशेष ग्रांट जारी नहीं की जा रही है। ऐसे में पंजाबी भाषा के प्रचार व प्रसार को स्थापित की गई मालवा की बड़ी यूनिवर्सिटियों में शामिल पीयू का अस्तित्व खतरे में है। मौके पर पंजाब सरकार से यूनिवर्सिटी के अंदरूनी मामलों में दखलअंदाजी न करने की भी अपील की गई। पीयू के लिए फौरी तौर पर ग्रांट जारी करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन जारी रखने का एलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed