फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   PSEB Employees Federation, central government, as opposed to inflation, demand vacant posts, Patiala

बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को कोसा

Wed, 07 Dec 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 07 Dec 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
PSEB Employees Federation, central government, as opposed to inflation, demand vacant posts, Patiala
पटियाला में पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन की रैली में हिस्सा लेते सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
पटियाला में पंजाब के कोने-कोने से बिजली मुलाजिम जुटे और पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक के बैनर तले आयोजित भगवान सिंह अनखी की 25वीं बरसी समारोह में हिस्सा लिया और उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की।
विज्ञापन


इस मौके पर एटक पंजाब के महासचिव निर्मल सिंह धालीवाल, प्रधान बंत सिंह बराड़ ने कहा कि साथी भगवान सिंह अनखी मरते समय तक मजदूरों और पिछड़े लोगों के हकों की रक्षा के लिए काम करते रहे। इस मौके पर उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को जमकर कोसा। साथ ही कहा कि पंजाब में ला एंड आर्डर की स्थिति बदतर है। देश की सरहदें सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन


देश के जवान रोजाना शहीद किए जा रहे हैं। सरकारी तंत्र इन कार्रवाइयों पर कंट्रोल करने में पूरी तरह से असफल साबित हुआ है। नोटबंदी ने गरीब मजदूरों का रोजमर्रा का जीवन भी प्रभावित कर दिया है। उन्होंने गरीब मजदूरों को इसके खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पावरकाम मैनेजमेंट सरकार के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है। मुलाजिमों की गिनती लगातार कम हो रही है। खाली पड़े पदों पर नई भर्ती नहीं की जा रही है। ग्रिडों का रख-रखाव भी आउट सोर्सिंग कराने के हुक्म जारी किए जा रहे हैं।


कांट्रैक्ट पर काम करते कर्मी पक्के नहीं किए जा रहे हैं। पार्ट टाइम स्वीपरों को पक्का करने की जगह ठेकेदारों के हवाले किया जा रहा है। बिजली मुलाजिमों से अपील की कि सारे मिलकर पावरकाम को बचाने और हकों की प्राप्ति के लिए लामबंद होकर आवाज उठाएं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed