{"_id":"6054519290ff901aa575028e99d81c53","slug":"protested-against-mp-bhagwant-mann-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Tue, 27 Oct 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेसी वर्करों ने सांसद भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही उसने पुतले जलाकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों ने सांसद मान से इस्तीफा देकर सिख समाज से माफी मांगने की आवाज उठाई।
शहर के बड़ा चौक में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अवतार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सांसद भगवंत मान का पुतला जलाया। अवतार सिंह ने कहा कि धार्मिक समागम में शराब पीकर जाना भगवंत मान की मानसिकता दर्शाता है कि वह सिख समाज की कितनी इज्जत करते हैं।
भगवंत मान बिना शर्त एमपी के ओहदे से इस्तीफा देकर सिख समाज से माफी मांगे। इस मौके पर निरंतक सिंह बालियां, जसदीप चौहान, रोकी बांसल, जगविंदर काला, संजीव कुमार, नछतर सिंह, नरेश गाबा, सिंदर कौर, पुष्पा रंगा, नरेश रंगा, प्रिंस शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इसी तरह गांव गागा में कांग्रेसियों ने भगवंत मान का पुतला जलाकर उनकी सख्त आलोचना की। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भगवंत मान का श्रद्धांजलि समागम में श्री गुरुग्रंथ साहिब की हजूरी में शराब पीकर जाना सिख मर्यादाओं का अपमान है, जिसे सहन कर पाना मुश्किल है।
भवानीगढ़ में मुख्य मार्ग पर कांग्रेसी वर्करों ने रोष प्रदर्शन करते हुए सांसद भगवंत मान का पुतला जलाया। पार्टी के बलाक अध्यक्ष वरिंदर पन्नवा और रांझा सिंह ने कहा कि भगवंत मान का श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में शराब पीकर जाना बहुत बड़ा गुनाह है। इसलिए आम आदमी पार्टी को भगवंत मान को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए।