फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   protest rally, punjab subordinate services federation, patiala

सरकार के खिलाफ मुलाजिमों की रोष रैली

Wed, 17 Aug 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Wed, 17 Aug 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
protest rally, punjab subordinate services federation, patiala
प्रदर्शन - फोटो : file
पंजाब सरकार के रवैये से गुस्साए मुलाजिमों ने बुधवार को पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के आह्वान पर जोरदार रोष रैली की।
विज्ञापन


इस मौके पर सरकार की ओर से मुलाजिमों व पेंशनरों के साल 2014 और 2015 के महंगाई भत्ते के 23 महीनों के बकाया की अदायगी पर रोक लगाने का विरोध किया गया। साथ ही कुछ और जायज मांगें भी उठाई गईं, जिनके पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। 

रैली को संबोधित करते हुए मुलाजिम नेताओं दर्शन सिंह लुबाना, मोहन सिंह नेगी ने कहा कि सरकार ने मुलाजिमों व पेंशनरों का 2014 और 2015 के महंगाई भत्ते का 23 महीनों का बकाया चार किस्तों में देने का फैसला लिया था। लेकिन अब पत्र जारी करके सभी जिला खजाना दफ्तरों को अदायगियों पर रोक लगाने के आदेश दे दिए हैं। इसी तरह से जनवरी 2016 से मिलने वाली छह फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त भी रोक ली है। साथ ही मौजूदा मुलाजिमों, रिटायरियों और मृतक मुलाजिमों की हर योग्य अदायगियां भी पिछले तीन महीनों से रोकी हुई हैं। 
विज्ञापन


मुलाजिम नेताओं ने कहा कि सरकार अपनी फिजूल खर्च को रोकने के बजाय मुलाजिमों पर कुल्हाड़ी चला रही है। रैली में जगमोहन सिंह नौलखा, हरबंस सिंह, राम प्रसाद सहोता, बलजिंदर सिंह, राम लाल रामा, जंगीर सिंह, बाबू सिंह फौजी, पाल चंद, अमरजीत जोगीपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed