फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   protest of students in punjabi university Patiala

पीयू में स्टूडेंट्स ने कंट्रोलर परीक्षा दफ्तर में लगाया पक्का धरना

Tue, 28 Jul 2020 08:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
protest of students in punjabi university Patiala
डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गनाइजेशन और एमसीए विभाग के स्टूडेंट्स की ओर से मंगलवार को कंट्रोलर परीक्षा के दफ्तर में पक्का धरना लगाया गया। एमसीए विभाग के करीब 40 स्टूडेंट्स की एक ही विषय में कंपार्टमेंट आने का विरोध किया गया। बताया गया कि स्टूडेंट्स की ओर से रि वेल्यूएशन भरने पर भी वहीं नतीजा रहा। अब उनमें से कुछ स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिन्होंने गोल्डन चांस में भी पेपर दिया है लेकिन अब तक उनका रिजल्ट ठीक नहीं आ रहा है। उन्होेंने मांग की कि तुरंत पेपर शीटें निकलवाकर बाहर से एग्जामिनर बुलाकर पेपर दोबारा चेक कराए जाएं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि वह अब एमसीए पास कर चुके हैं लेकिन दिसंबर 2017 में पहले सेमेस्टर में एक ही विषय में करीब 40 स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट निकाली गई। स्टूडेंट नेताओं ने कहा कि बाहर से एग्जामिनर बुलाकर पेपर चेक कराने की मांग को लेकर प्रशासन के साथ बैठक भी हुई लेकिन समस्या का हल न निकलता देखकर स्टूडेंट्स की ओर से पक्का धरना लगाने पर मजबूर होना पड़ा है। स्टूडेंट नेता विक्रम बागी ने बताया कि जल्द उनकी मांगें न मानी गईं तो जरूरत पड़ने पर स्टूडेंट्स भूख हड़ताल पर भी बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed