{"_id":"12a44befa80479947069197f2571fb37","slug":"protest-against-state-government-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Wed, 03 Feb 2016 03:13 PM IST
विज्ञापन
ईजीएस, एआईई, एसटीआर अध्यापकों ने रोष रैली निकालने के बाद भगत सिंह चौक में करीब एक घंटा जाम लगाए रखा और इसके बाद प्रदेश सरकार के झूठे आश्वासनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी शिक्षा विभाग में ईटीटी अध्यापक के पद पर स्थायी नियुक्ति की मांग कर रहे थे।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए करीब चार सौ अध्यापकों ने एक्शन कमेटी नेताओं राजवीर सिंह और हरविंदर सिंह की अगुवाई में रोष प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार ठेका/प्रोजेक्ट सिस्टम के अधीन सेवा निभा रहे अध्यापकों को रेगुलर करने के प्रति संजीदा नहीं दिख रही।
अध्यापकों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते कहा कि अध्यापकों का आर्थिक और मानसिक शोषण बंद करके तुरंत रेगुलर सेवाएं करने की नीति जारी की जाए।
इस मौके पर हरमीत कौर पटियाला, रूप लाल गुरदासपुर, कुलदीप सिंह पाबला, कुलबीर सिंह कलानौर, अमनदीप सिंह, दलजीत सिंह, राजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, बिहारा सिंह मानसा, लवप्रीत सिंह, मनप्रीत कौर, दर्शन सिंह, बलवंत सिंह, सुमन सेफी लुधियाना मौजूद थे।