फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Protection of Punjabis in Haryana: Amarinder

हरियाणा में पंजाबियों की सुरक्षा हो : अमरिंदर

Thu, 25 Feb 2016 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 25 Feb 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
Protection of Punjabis in Haryana: Amarinder
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरियाणा में जीटी रोड पर महिला यात्रियों के साथ रेप व पंजाबियों को निशाना बनाते हुए उनके सामान को लूटने व आग लगाने की घटनाओं की निंदा की है।
विज्ञापन


जारी बयान में कैप्टन ने इन घटनाओं की निंदा करते हुए केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार से सफाई मांगी है जो लोगों की जिंदगी, इज्जत व जायदादों की रक्षा करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कैप्टन ने कहा है कि यह बेहद शर्मनाक है कि जो लोग बंटवारे के समय पाकिस्तान में हिंसा से भागे थे और यहां आकर बसे थे, आज उन लोगों को ही ऐसे लोग एक बार फिर से सांप्रदायिक हिंसा का शिकार बनाया गया है, जिनको वे अपना समझते हैं। इसके दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुद्दे पर कैप्टन ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की चुप्पी पर भी सवाल किया है, जिन्होंने हरियाणा में अपने समान ओहदेदार या केंद्र सरकार के पास किसी तरह की चिंता जाहिर करने की जरूरत ही नहीं समझी।


उन्होंने पड़ोसी राज्यों में रहने वाले पंजाबियों की सुरक्षा के लिए मांग करते हुए कहा कि जब में पंजाबियों को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा था, तब सीएम बादल अपने पसंदीदा टाइम पास संगत दर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed