{"_id":"56fff3854f1c1bdc78f00130","slug":"prison-personnel-training-andaman-nicobar-prison-training-school-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडेमान, निकोबार के जेल कर्मियों को सिखाए जेल चलाने के गुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडेमान, निकोबार के जेल कर्मियों को सिखाए जेल चलाने के गुर
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 02 Apr 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के पंजाब जेल ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित समागम में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करते मुख्य मेहमान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला स्थित पंजाब जेल ट्रेनिंग स्कूल ने शनिवार को अंडेमान और निकोबार दीप समूह के जेल विभाग के कर्मचारियों को 9 महीने की ट्रेनिंग देकर पास आउट किया। इस मौके पर आयोजित समागम में बैच में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले कर्मचारियों को इनाम दिए गए। पहला स्थान पी अब्दुल लतीफ, दूसरा स्थान बी सेस राओ और तीसरा स्थान पीआर प्रवीण कुमार व बढ़िया कार्यप्रणाली के लिए अजय प्रसाद को इनाम दिया गया। पास आउट होने वाले जेल कर्मचारियों ने शानदार पासिंग आउट परेड निकाली। इसकी कमांड डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल दरबारा सिंह ने की।
पास आउट हो रहे कर्मचारियों को वाइस प्रिंसिपल आउटडोर राकेश शर्मा की ओर से शपथ दिलाई गई कि वे अपना काम निर्भय होकर पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे और वे किसी भी मुश्किल का सामना करने के लिए हर समय तैयार रहेंगे। इस समागम में इंस्पेक्टर जनरल जेल पंजाब जगजीत सिंह मुख्य मेहमान रहे। उनके अलावा डीआईजी जेल पंजाब कम प्रिंसिपल पंजाब जेल ट्रेनिंग स्कूल लखमिंदर सिंह जाखड़ भी मौजूद रहे।
समारोह के दौरान एलएस जाखड़ ने ट्रेनिंग की महत्ता के बारे में प्रकाश डाला गया। वहीं जगजीत सिंह ने कहा कि पंजाब की विभिन्न जेलों से ट्रेनिंग के लिए आए प्रशिक्षणार्थियों जिनमें पांच डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल भी शामिल हैं, की ओर से आज की पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया गया है। पंजाब के जेल विभाग के लिए बहुत गौरव की बात है कि अंडेमान निकोबार दीप समूह की जेलों का पहला ट्रेनिंग बैच आज पास आउट किया जा रहा है।