{"_id":"5804c2404f1c1b716b702a6d","slug":"principal-secretary-pivot-grain-market-paddy-procurement-arrangements-tested-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल सचिव ने अनाज मंडी में धान खरीद प्रबंधों का जायजा लिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल सचिव ने अनाज मंडी में धान खरीद प्रबंधों का जायजा लिया
Updated Mon, 17 Oct 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
संगरूर में किसानों, मजदूरों और आढ़तियों के साथ मौजूद प्रिंसिपल सचिव विनी महाजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की प्रिंसिपल सचिव विनी महाजन (आईएएस) ने धूरी की अनाज मंडी में चल रहे धान खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों, आढ़तियों, शैलर मालिकों और मजदूरों से बातचीत करके उनकी समस्याएं सुनीं।
विनी महाजन ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह कोशिश है कि धान के सीजन के दौरान किसी को भी कोई परेशानी नहीं आने दी जाए। यदि किसी किसान, मजदूर और अन्यों को कोई परेशानी हुई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनाज मंडियों में खरीद प्रबंध ठीक चल रहे हैं और किसानों से अपील की कि वे मंडियों में सुखा धान लेकर आएं ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी न उठानी पड़े।
इस मौके आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष जगतार सिंह ने लोडिंग की पेमेंट के मामले में खरीद एजेंसियों द्वारा चेक देने बदले मांगे जा रहे स्व घोषणा पत्र के मामले को उठाया। इस पर विनी महाजन ने जिला खुराक तथा सप्लाई कंट्रोलर मनजीत सिंह को इसका समाधान करने के आदेश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अर्शदीप सिंह थिंद, एडीसी पूनमदीप कौर, तहसीलदार सराज अहमद, मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुखपाल शर्मा, सुरेश जिंदल, हरविंदर कुमार, धर्मपाल मीमसा, नवीन हैप्पी, केवल कृष्ण मौजूद थे।