फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Powercom, city council, illegal connection, did not pay fine, issued notice, Rajpura, Patiala

जुर्माना न भरने पर नगर काउंसिल को नोटिस

Wed, 15 Mar 2017 02:59 PM IST
राजपुरा
राजपुरा Updated Wed, 15 Mar 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
Powercom, city council, illegal connection, did not pay fine, issued notice, Rajpura, Patiala
Power - फोटो : डेमो ‌फोटो
नगर काउंसिल राजपुरा की ओर से कुछ साल पहले अवैध बिजली कनेक्शन से फव्वारा लगाकर बिजली चोरी करने के मामले में पावरकॉम ने काउंसिल पर एक लाख 10 हजार का जुर्माना लगाया है। इसे वसूलने के लिए पावरकॉम की टीम पुलिस के साथ नगर काउंसिल पहुंची। ईओ ने एक्सईएन को 15 दिन में जुर्माना भरने का भरोसा दिया। इसके बाद पावरकॉम की टीम बिना कनेक्शन काटे वापस चली गई।
विज्ञापन


नगर काउंसिल ने पांच वर्ष पहले इलाके में कुछ जगहों पर लगाए गए फव्वाराें को पावरकॉम की बिना मंजूरी लिए बिजली का कनेक्शन जोड़ दिया। इसकी जानकारी जब पावरकॉम के अधिकारियों को मिली तो उन्हाेंने मौके पर पहुंचकर अवैध कनेक्शन हटा दिया। बिजली चोरी करने का मामला बनाते हुए नगर काउंसिल को लगभग 1 लाख 10 हज़ार रुपये जुर्माना भरने का नोटिस भी भेज दिया गया।
विज्ञापन


जब जुर्माना नहीं भरा गया तो पावरकॉम की टीम नगर काउंसिल का कनेक्शन काटने के लिए पहुंच गई। नगर काउंसिल के ईओ व प्रधान मौके पर काउंसिल में न होने के कारण नगर काउंसिल के ईओ को जब काउंसिल से जानकारी मिली तो उन्होंने एक्सईएन को फोन कर रुपये भरने के लिए 15 दिन का समय मांग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसिल ईओ राजेश शर्मा ने बताया कि चुनाव आचार संहिता समाप्त हो जाने के बाद हाउस की बैठक पास करवाने के बाद पावरकॉम का जो भी बकाया है भरने के लिए एक्सईएन से समय ले लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed